अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
इसके अलावा दो रोगियों को मृतावस्था में लाया गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही रोगियों की मौत हो गई थी। वहीं ब्रेन अटैक से दो रोगियों की मौत हुई है। रोगियों को हैलट लाया गया था। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मस्तिष्क की नस भी फटी
हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के पांच रोगियों को भर्ती किया गया। दो रोगियों के मस्तिष्क की नस फट गई। इन्हें न्यूरो सर्जरी भेजा गया है। कल्याणपुर के निजी अस्पताल में निमोनिया से दो रोगियों की मौत हुई है। रोगियों की हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया गया था।
रोगी आ रहे हैं शॉक में
लेकिन मौत हो गई। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि वायरल संक्रमण के बाद सेप्टीसीमिया की स्थिति पैदा हो जा रही है। रोगी शॉक की स्थिति में आ रहे हैं। साथ ही, ब्लड प्रेशर नीचे चला रहा है। ऐसे रोगी जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं।