मौके पर पहुंचे हैं आलाअधिकारी
इनमें एक साड़ भी शामिल बताया गया है। घटना की सूचना पर एडीएम रमेशचंद्र, एएसपी मायाराम वर्मा व एसडीएम सदर रवींद्र सिंह, सीओ सदर राजेश कमल के अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद सरोज ने बताया कि आठ गोवंश के मरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि गोवंश के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।