फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसानगर का नाम मुक्तानगर करने के लिए भेजें पत्रावली : साध्वी निरंजन ज्योति

विज्ञापन
मूसानगर में केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ मौजूद जिलाधिकारी, एसपी व अन्य लोग। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम स्थित आवास पर पहुंच कर डीएम व एसपी ने शुक्रवार को मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने मूसानगर का नाम मुक्तानगर रखने के लिए डीएम से जिले से पत्रावली अग्रसारित करने के लिए कहा। वहीं नवंबर में आश्रम में होने वाले 29वें भक्ति योग संत सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।
आश्रम पहुंचे जिलाधिकारी जेपी सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गुरु महाराज की पूजा अर्चना की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मूसानगर का नाम मुक्तानगर करने के बाबत नगर विकास मंत्रालय को रिपोर्ट अग्रसारित करने के लिए जिलाधिकारी से कहा।
विज्ञापन

बताया कि शासन स्तर पर काम पूरा हो चुका है। जिले से रिपोर्ट भेजी जानी है। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
आश्रम में परिचर्चा के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुक्ता देवी गेट के पास कब्रिस्तान की भूमि के पास हो रहे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीपावली भार्गव व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें