फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका दिल खुश कर देगी यहां के पोलिंग स्टेशनों की ये सुविधा, बनेंगे सेल्फी प्वाइंट ये भी है खास

Tue, 16 Apr 2019 10:54 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर में आदर्श 30 पोलिंग स्टेशन चुने गए हैं। इनमें वोटर को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। आदर्श पोलिंग स्टेशन को फूलों और अन्य सामान से सजाया जाएगा। कुछ आदर्श पोलिंग स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अस्थायी क्रैच (पालना घर) बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री वोट डालने आने वाली महिलाओं के बच्चों की यहां देखभाल करेंगी। कुछ आदर्श पोलिंग स्टेशनों पर स्वयंसेवी संस्थाएं जलपान की व्यवस्था भी कराएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह ने बताया कि आदर्श 10 पोलिंग स्टेशन और चुने जाएंगे।

विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श पोलिंग स्टेशन 
कल्याणपुर : कम्यूनिटी सेंटर आईआईटी, कैलाश सरस्वती इंटर कॉलेज कैलाश विहार कल्याणपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर शारदा नगर, भगवन्ती एजूकेशन सेंटर शारदा नगर, जुगलदेवी सरस्वती इंटर कालेज दीनदयाल नगर।

गोविंद नगर : गुरुनानक इंटर कॉलेज चक नंबर 120 नयनपुरवा, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज नई बस्ती पी ब्लॉक काकादेव, आर्डनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज अर्मापुर, मरियमपुर स्कूल मतैयापुरवा शास्त्री नगर, हरमिलाप मिशन स्कूल रतनलाल नगर।

सीसामऊ : लेदर वर्किंग इंस्टीट्यूट सूटरगंज, दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चक नंबर 118 कौशलपुरी, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज आचार्य नगर।
विज्ञापन

आर्य नगर : हडसन मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल सिविल लाइंस, गुरुनारायण खत्री इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज महात्मा गांधी मार्ग, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज।

किदवई नगर : वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साकेत नगर, शिवाजी इंटर कॉलेज डब्लू ब्लाक केशव नगर, सरदार पटेल स्कूल एमआई सेक्टर बर्रा, श्रीराम पब्लिक स्कूल वाई ब्लॉक किदवई नगर, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर।

कैंट : प्रेरणा स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन खपरा मोहाल, कैंटोनमैंट बोर्ड ऑफिस मुख्य भवन टर्नर रोड कैंट, आरसी पब्लिक एजूकेशन सेंटर मोती नगर, वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर, सुघर सिंह एकेडमी पीएसी रोड श्याम नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें