फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का कटा चालान: बगैर हेलमेट सिपाही को देख भड़का युवक, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सिपाही का चालान करवाते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी जितनी जनता की है उससे कहीं अधिक पुलिसकर्मियों की है। सभी के लिए समान नियम हैं।
विज्ञापन
बगैर हेलमेट सिपाही का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के यातायात को सुधारने और नियमों का पालन कराने के लिए शहरवासी भी जागरूक हो रहे हैं। बगैर हेलमेट सिपाही को युवक ने टोक दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर सिपाही का चालान करवाकर औरों को सबक दिया। 
विज्ञापन


लाल इमली चौराहे पर शनिवार दोपहर चुन्नीगंज से आने वाला ट्रैफिक रेड लाइट पर रुका। एक युवक सबसे आगे खड़ा था। तभी उसकी नजर सिपाही पर पड़ी। जो बगैर हेलमेट था। उसने सिपाही से कहा कि आप लोगों के लिए कोई नियम कानून नहीं है।

हमारा तो तुरंत दो तीन हजार का चालान काट दिया जाता है। सिपाही ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। वहां तैनात पुलिसकर्मी पहुंचा वीडियो बनाने लगा लेकिन चालान नहीं किया। कुछ सेकेंड बाद ट्रैफिक आगे बढ़ गया लेकिन इस मामले का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सिपाही का चालान करवाते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी जितनी जनता की है उससे कहीं अधिक पुलिसकर्मियों की है। सभी के लिए समान नियम हैं। इसलिए सिपाही का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें