राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुरक्षा कर्मियों के साथ
राष्ट्रपति के 25 फरवरी के आगमन के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल की चेकिंग एंटी सेबोटाज टीम करेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री तैनात रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था में 12 एसपी और 18 एएसपी को लगाए गए हैं। कानपुर जोन के नौ जिलों की पुलिस ड्यूटी पर रहेगी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी शख्स बिना परिचय पत्र के नहीं जाएगा। उधर प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने शुक्रवार रात को प्रदेश भर के एडीजी जोन के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की।