कानपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज पर अलर्ट रहेगी पुलिस
जुमे को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध लोगों पर निगाह रखेंगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चहलकदमी जारही रहेगी। क्यूआरटी और पीएसी को रिजर्व पर रखा गया है। सभी धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। कंट्रोल रूम से निगाह रखी जा रही है।
सभी प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगाह रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ब्लैक आउट को लेकर जो कमियां रह गई हैं उन्हें दुरुस्त करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। -हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर