कानपुर में क्रिसमस और नए साल को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार यह आदेश 20 दिसंबर से प्रभावी हो गया है और 31 जनवरी तक लागू रहेगा। इस दौरान कई गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
इस आदेश का प्रचार सभी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी के कोर्ट व सभी थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में संवेदनशीलता की विशेष वृद्धि तथा सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के गंभीर विषय को देखते हुए सुनवाई के लिए समय का अभाव है। इस आदेश के बाद कमिश्नरेट के चारों जोन के डीसीपी को संबंधित पर कार्रवाई करने का अधिकार होगा।