फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह-अजमेर हादसे में चार अफसर सस्पेंड

Tue, 03 Jan 2017 07:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्टेशन मास्टर, दो सेक्शन इंजीनियर और टीआई पर कार्रवाई
विज्ञापन
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 दिसंबर को कानपुर के निकट रूरा मे सियालदह -अजमेर एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर जाने के मामले मे रेलवे ने अब कार्रवाई की है। इस मामले मे चार रेल कर्मचारी सस्पेंड किये गये है।
विज्ञापन


रूरा में 28 दिसंबर को सियालदह अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में डीआरएम (इलाहाबाद मंडल) संजय कुमार पंकज ने रूरा स्टेशन मास्टर समेत चार रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। डीआरएम का कहना है कि जांच अभी जारी है, कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। रूरा के पास सुबह सवा पांच बजे सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इसमें 68 यात्री घायल हुए थेे।


 
Trending Videos
विज्ञापन

एनसीआर के सीनियर अफसरो के खिलाफ भी बोर्ड स्तर से कार्रवाई होने की संभावना

रूरा रेल हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
इसी मामले में डीआरएम ने रूरा के स्टेशन मास्टर महेश कुमार ओमर वैश्य, ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्म सिंह मीना, सेक्शन इंजीनियर अल्ट्रासोनिक फाल्ट डिटेक्शन (यूएसएफडी) एसके वर्मा और सेक्शन इंजीनियर रेल पथ (पी-वे) आरपी सिंह को निलंबित किया। इन चारों पर सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले की जांच सीआरएस शैलेश पाठक कर रहे हैं। 

यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने दी। चर्चा है कि सी आर एस जांच के बाद एनसीआर के सीनियर अफसरो के खिलाफ भी बोर्ड स्तर से कार्रवाई हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें