फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिले में 10 जघन्य वारदात को अंजाम देने वालों पर कसेगा शिकंजा, आईजी ने जारी किए निर्देश

Tue, 10 Aug 2021 08:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेंज के जिलों कानपुर आउटर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दस जघन्य मामलों को चिह्नित करें।
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर रेंज के सभी जिलों में टॉप-10 केसों की सूची तैयार कराई जा रही है। ये केस जघन्य अपराध संबंधी हैं। इसमें दुष्कर्म के बाद हत्या, हत्या, डकैती, पॉक्सो एक्ट आदि मामले शामिल हैं। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने रेंज के सभी जिला कप्तानों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मकसद है कि इन केसों की मजबूत साक्ष्य जुटाकर ठीक से पैरवी करना। जिससे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो सके। रेंज के जिलों कानपुर आउटर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दस जघन्य मामलों को चिह्नित करें।

इन केसों का एसपी खुद पर्यवेक्षण करें। टीम गठित करवाकर इनकी विवेचनाएं पूरी कराएंगे। इसमें विशेष ध्यान रखना होगा कि आरोपों के सापेक्ष साक्ष्य जुटाए जाएं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य। जिससे आरोपियों को सजा दिलाने में सफलता मिल सके। जैसे जैसे विवेचनाएं पूरी होती रहेगी वैसे-वैसे नए केस उसमें शामिल होते रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट जरूर कराएं 
दुष्कर्म, हत्या जैसे मामलों में एसपी को निर्देशित किया गया है कि डीएनए जांच जरूर कराएं। कई दुष्कर्म व हत्या के मामलों में डीएनए जांच रिपोर्ट सजा दिलाने में सबसे ठोस सुबूत साबित हुई है। इसलिए अब जघन्य अपराधों में डीएनए जांच कराने के निर्देशित किया गया है। रेंज के जिलों के कप्तानों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसकी निगरानी आईजी रेंज करेंगे। 

रिकॉर्ड समय में लगाए चार्जशीट
छेड़खानी, पॉक्सो व दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर डीजीपी ने बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। मासूम बच्चों के साथ होने वाली ऐसी वारदातों में अफसरों को निर्देशित किया है कि रिकार्ड समय में चार्जशीट लगाएं। जैसे ही शिकायत मिलें एफआईआर दर्ज करें। तत्काल विवेचना शुरू कर साक्ष्य जुटाएं और आरोप पत्र दाखिल करें। देरी होने से आरोपी को लाभ मिलता है। 

रेंज के जिलेवार शीर्ष दस बड़े केसों की सूची तैयार की जा रही है। एक-एक केस की निगरानी की जाएगी। विवेचना से लेकर कोर्ट की सुनवाई तक। एक सप्ताह के भीतर सूची सभी एसपी से मांगी गई है। उसके बाद समीक्षा की जाएगी। 
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें