फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घंटो स्क्रीन देखने से आई ड्राई और निगाह कमज़ोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटो स्क्रीन देखने से आई ड्राई और निगाह कमज़ोर
विज्ञापन

-कोतवाली में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
-जोड़ों में दर्द के रोगी बड़ी संख्या में आए, बीपी हाई मिला
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। अमरउजाला फाउंडेशन और पुलिस कमिश्नरी के बैनर तले थानों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के आयोजन की श्रंखला की शुरुआत कोतवाली से हुई। बुधवार को कोतवाली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एडीशनल डीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने किया। शिविर में आए रोगियों में सबसे अधिक दिक्कत हाई ब्लड प्रेशर और आंखों की रही। जांच में ड्राई आई की समस्या मिली। इसके साथ लोगों को पता ही नहीं था और निगाह कमजोर रही है। आंखों की जांच करके लोगों की चश्मे का नंबर दिया गया। इसके अलावा शरीर के जोड़ों के दर्द के भी रोगी आए।
शिविर में फॉर्चून हॉस्पिटल की टीम में डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. रश्मि रस्तोगी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अमित कटियार ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं कनिका नेत्र चिकित्सालय की टीम ने डॉ. शरद बाजपेई की अगुवाई में आंखों की जांच की। कुलवंती हेल्थ केयर की टीम ने डॉ. विनोद कुमार की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, सीरम क्रेटेनिन,कैल्शियम, कोलेस्ट्राल, सीबीसी, शरीर के वजन, शरीर के आक्सीजन लेवल की निशुल्क जांच की।
विज्ञापन

शिविर में कुल 67 लोगों ने जांच कराई। आयोजन में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पांडेय, राजेश कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

-
कभी जांच नहीं कराई, बीपी निकला हाई
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले वीआईपी रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 37 रोगियों ने जांच कराई। सभी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकला। धनवंतरि सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एएसजी नेत्र चिकित्सालय की टीम ने आंखों की जांच की। पैथोलॉजिकल जांचों में एमडी पैथ लैब का सहयोग रहा। आयोजन में अभिरूप खन्ना, संजय अब्राहम, आशीष कुमार झा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें