फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। औरैया से अकबरपुर आ रही स्कॉर्पियो रसधान के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, कुछ समय बाद वहां से सभी प्राइवेट अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

औरैया में दिबियापुर के जमुहा गांव निवासी प्रिया (23) की शादी 21 नवंबर को नोएडा के कारोबारी अरुण माथुर (25) से हुई थी। सोमवार को अरुण अपनी स्कॉर्पियो से प्रिया व उसकी मौसी मीरा (35), बहन मुस्कान (19), भाई मनीष (20) को लेकर औरैया से अकबरपुर के स्वरुपपुर स्थित पत्नी के ननिहाल आ रहा था।
इसी दौरान कानपुर-इटावा हाईवे के रसधान के पास दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अरुण की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइर पर चढ़ गई। हादसे में सभी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी प्राइवेट अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, खड्ड में गई कार
कानपुर देहात। रसूलाबाद के नाराणपुर कहिंजरी गांव निवासी सोबरन सिंह का पुत्र अभिमन्यु सेना में जवान है। रविवार को हमीरपुर में उसकी शादी थी। सोमवार को विदाई के बाद वह घर लौट रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु की कार भाई जितेंद्र चला रहा था।
रूरा मार्ग पर नरिहा गांव के पास जितेंद्र को झपकी लगी तो कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ खड्ड में चली गई। हालांकि कार सवार अभिमन्यु, उसका भाई, बहन अंजली, विपाशा और दुल्हन प्रियंका को चोट नहीं आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें