जेके चौराहे से होते हुए ही भेजे जाएंगे वाहन
यह वाहन मंधना या शुक्लागंज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। बीमा चौराहे से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा। वाहन जेके चौराहे से होते हुए ही भेजे जाएंगे। वहीं, शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा। यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्याणपुर और बिठूर कस्बा की ओर भी कोई भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
ग्वालटोली चौराहा नहीं जा सकेंगे वाहन
ऐसे वाहन मंधना या गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी बाग की ओर से आने वाले दो चार पहिया वाहनों को ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुड़कर ग्वालटोली चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चौराहा से होते हुए मर्चेंट चेंबर तिराहे से सिल्वर्टन तिराहा होते हुए रवाना किया जाएगा।
टैफ्को तिराहा से मर्चेंट चेंबर तिराहा जा सकेंगे
कंपनी बाग चौराहे की ओर से आने वाले वाहन को टैफ्को तिराहा से मर्चेंट चेंबर तिराहा से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य जाएंगे। वहीं, लाल इमली चौराहा की ओर से आने वाले वाहन खलासी लाइन की ओर से तथा ग्वालटोली चौराहे से बाय मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहे से कर्नलगंज की ओर जा सकेंगे।
यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
- ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहे के बीच सड़क के दोनों ओर वाहन पार किए जा सकेंगे।
- ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
- टैफ्को तिराहे से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग रेन बसेरा पार्किंग में होगी।
- इसके अलावा टैफ्को अंदर आवासीय पार्किंग में भी अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।