फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: शराब पीने से रोका...तो फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से दो दिन पहले हुआ था विवाद, जांच शुरू

Sun, 30 Jul 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नरेंद्र नशे का आदी थी। इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। नशे में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से पत्नी के रोका, तो पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी नरेंद्र (22) ने शुक्रवार की रात 11 बजे नशे में घर के कमरे में पंखे के छल्ले से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो बड़े भाई अरविंद ने देखा तो नरेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। अरविंद ने बताया कि नरेंद्र गांव में पल्लेदारी करता था। उसकी छह मई को कर्वी निवासी सपना से शादी हुई थी। वह शराब के नशे का आदी था। दो दिन पहले पत्नी सपना से विवाद हो गया था।
वह पत्नी के गहने और मोबाइल बेचने जा रहा था। इस बात पर उसकी पत्नी अपने मायके कर्वी चली गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उधर, सपना के पिता गोविंद ने बताया कि उसका दामाद नरेंद्र नशे का आदी था। शादी के बाद से आए दिन उसकी पुत्री को परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में ही उसने आत्मघाती कदम उठाया
बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नरेंद्र नशे का आदी थी। इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। नशे में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अरविंद सूरत में रहकर मजदूरी करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें