फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा है नीलकंठ महादेव मंदिर, कालिंजर किले में भगवान शंकर ने तपस्या कर काल को दी थी मात, ये भी है मान्यता

Mon, 20 Jul 2020 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार पर बांदा स्थित कालिंजर दुर्ग में भगवान नीलकंठ महादेव जी के दर्शन करने को भारी भीड़ उमड़ी। 800 फीट ऊपर पहाड़ियों पर मौजूद किला कालिंजर को कालजयी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस किले का 18 पुराणों और चारों वेदों में जिक्र है।
विज्ञापन


इस किले में नीलकंठ महादेव मंदिर है। जहां समुद्र मंथन से निकले विष के रहस्य छिपे हुए हैं। कहा जाता है कि महादेव ने विषपान के बाद यहीं तपस्या कर विष के प्रभाव को खत्म कर काल की गति को मात दी थी। पांच फीट ऊंचा शिवलिंग विश्व का अनूठा और इकलौता है जिसमें विष पसीना बनकर रिसता रहता है। 

भक्त शरीर में लगाते हैं पसीना
कालिंजर में अद्भुत शिवलिंग और इससे निकलने वाले पसीने का राज बेहद गहरा है। मान्यता है कि शिव ने समुद्र मंथन में जो विष पिया था उसका प्रभाव यहां दिखाई देता है और उसी प्रभाव की आस्था में सभी नतमस्तक हैं।

विज्ञापन


भगवान शिव के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में आते हैं और शिवलिंग से निकलने वाले पसीने को हाथों में लेकर अपने माथे और शरीर पर लगाते हैं। कहा जाता है कि इससे शरीर की तपिश कम होती है। साथ ही बुरे विचार और बुरी बलाओं का असर नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें