अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जौलान पहुंचा है। यहां सुबह चाय पर चर्चा के बाद दयानंद वैदिक महाविद्यालय, उरई में युवाओं व छात्रों से 'युवाओं की बात' कार्यक्रम में उनके लोकसभा चुनाव में इस बार के मुद्दे जानने का प्रयास किया गया। किस आधार पर कैसे प्रत्याशी को वोट देंगे, इस पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।
छात्रा वर्षा ने कहा कि रोजगार की बात नहीं होती है। सरकार ध्यान भटकने का काम करती है। जनप्रतिनिधियों को छात्रों की बात करनी चाहिए। वहीं, छात्रा सोनम ने कहा कि सरकार को फ्री राशन की जगह छात्रों की पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, जिससे उनकी शिक्षा और मजबूत हो। सरकार को बेहतर शिक्षा के लिए काम करना चाहिए।
छात्र रोहित ने कहा कि सरकार केवल अपने बारे में सोचती है हम लोगों की बात नहीं करता है। युवा प्रकाश ने कहा कि नोटिफिकेशन तो आ रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल पा रही है। सरकार को इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए। अंशिका त्रिपाठी ने कहा कि जिले में रोजगार बेहद अहम मुद्दा है। कई सालों से कोई भर्ती नहीं निकाली है।
महिला सुरक्षा और सक्तिकरण की स्थिति गंभीर
स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। पूजा कुशवाहा ने कहा कि महिला सुरक्षा और सक्तिकरण की स्थिति गंभीर है। युवतियों से छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में ही छेड़छाड़ और दुष्कर्म पीड़िताओं की कहीं सुनवाई नहीं होती है। दबंग और बदमाश लगातार ऐसा कर रहे हैं।
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
शाम पांच बजे होगी दलों से चर्चा
बता दें कि चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अब शाम पांच बजे टाउन हॉल, उरई में राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। इसमें पार्टियों के प्रतिनिधियों की राय जानी जाएगी। वहीं, जनता के मुद्दों और सवालों के जवाब भी लिए जाएंगे।