फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश मिश्रा बोले: भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर हो रहा अत्याचार, निर्दोष लोगों की हत्या की गई

Sun, 29 Aug 2021 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

मिश्र ने कहा कि 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में ब्राह्मण संगठित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। कहा कि विकास दुबे को गोलियों से उड़ा दिया। खुशी दुबे की मेहंदी नहीं छूटी थी उसे उठाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
महोबा पहुंचे सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन 2022 को लेकर जिले में बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों  पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने यह बातें महोबा जिले के एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मान सुरक्षा विचार संगोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने सपा पर भी ब्राह्मणों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। रविवार को गोष्ठी में निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे मिश्र ने कहा कि 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में ब्राह्मण संगठित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।

कहा कि विकास दुबे को गोलियों से उड़ा दिया। खुशी दुबे की मेहंदी नहीं छूटी थी उसे उठाकर बंद कर दिया। 50 से ज्यादा ब्राह्मण समाज के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। जो ब्राह्मण व दलितों से आपसी तालमेल था उन्हें टारगेट निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ब्राह्मणों ही नहीं दलितों पर भी अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बताया कि बसपा सरकार में कानून का राज चलेगा। गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

एक साल बाद भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हो सकी 
उन्होंने महोबा के चर्चित इंद्रकांत मौत मामले में कहा कि व्यापारी को वसूली के नाम पर प्रताड़ित किया गया और मार दिया गया। एक वर्ष हो गया मगर अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण हमसे जुड़ रहा है इस सरकार से ब्राह्मण नाखुश है दुखी है वो हमारे साथ इकट्ठा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें