आनन-फानन में व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
योगी राज में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है। आए दिन कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दे जाते है और पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह जाती है। ताजा मामला बुंदेलखंड के उरई का है जहां देर शाम को बाजार से घर जा रहे सर्राफा व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूटपाट करते हुए उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और मौके से माल लूटकर फरार हो घए।
इस घटना के बारे में तब पता चला जब राहगीर वहां से निकले और उन्होंने खून से लथपथ व्यापारी को देखा। आनन-फानन में उन लोगों ने व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस 3 घंटे तक नहीं पहुंची।
अस्पताल में परिजन और सराफा कारोबारी
उरई के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट के बाद सराफा कारोबारी की हत्या की गई। शरीर पर चाकू के घाव मिले हैं। कारोबारी का शव बंबा किनारे पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि सराफ खरीदारी के लिए जालौन गया था। उसके पास लाखों के जेवर थे, जो नदारद हैं। सीओ संजय शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
कुठौंद के हदरुख निवासी सराफ हरिओम सोनी (55) बुधवार सुबह सोने-चांदी की खरीदारी के लिए घर से जालौन जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे हदरुख बंबा के पास उधर से गुजर रहे दूधिए ने हरिओम का शव देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उठाकर जालौन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
हरिओम के शरीर पर चाकू के वार के कई निशान हैं। उनके पैसे व जेवर गायब थे। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ का कहना है कि सराफ ने कहां से और कितने की खरीदारी की या फिर आभूषण बनाने के लिए कितना सोना चांदी दुकानों से लिया, इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में जालौन के सराफा कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामला लूटपाट के बाद हत्या का लग रहा है।
-हदरूख बंबे के पास पड़ा मिला शव
-शरीर पर चाकू के घाव, जेवर नदारद