फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2022: दो दिन मनेगी संक्रांति, गंगा स्नान के बाद करें दान, मिलेगा पुण्य, बन रहा है शुभ योग

Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इस बार मकर संक्रांति दो दिन मनाई जाएगी 14 जनवरी को सूर्य देव अपने पुत्र शनि की स्वराशि में आ रहे हैं। इस दिन तिल, खिचड़ी, गुड़, तेल, अनाज, घी, नमक, कंबल, नए वस्त्र आदि दान करना चाहिए।
विज्ञापन
बिठूर घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति इस बार दो दिन मनाई जाएगी। 14 जनवरी को सूर्य देव अपने पुत्र शनि की स्वराशि में आ रहे हैं। वे यहां दो माह तक रहेंगे। वहीं, मकर राशि में बुध पहले से हैं। मकर राशि में एक साथ शनि, बुध और सूर्य की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बन रहा है। पं. पवन तिवारी ने बताया कि ये योग शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम देता है।
विज्ञापन


14 जनवरी की शाम 8:58 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को सूर्योदय के समय भी संक्रांति रहेगी। इससे दो दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो उसी दिन पुण्यकाल रहेगा। आज के दिन गंगा स्नान के बाद दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन तिल, खिचड़ी, गुड़, तेल, अनाज, घी, नमक, कंबल, नए वस्त्र आदि दान करना चाहिए। पं. गौरव तिवारी ने बताया कि गंगा स्नान के बाद आज के दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। दान की सामग्री में काले तिल का लड्डू जरूरी है। पं. दीपक पांडेय ने बताया कि तिल मिले जल से स्नान करने के बाद आंवला, वस्त्र, कंबल आदि का दान करने से पुण्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें