फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसानगर में बोले संजय निषाद, प्रभु राम की तरह भाजपा की नाव लगाएंगे पार

विज्ञापन
पुखरायां में जनसभा को संबोधित करते संजय निषाद। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। गोली का जवाब वोट की ताकत से देना है। जिस प्रकार से निषाद राज ने प्रभु श्री राम को नाव में बैठाकर नदी पार कराया था, उसी तरह निषाद समाज भाजपा की नाव पार लगाएंगे।
विज्ञापन

70 सालों में किसी भी दल ने निषाद मछुआ समाज को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। भाजपा में उन्हें न सिर्फ आगे बढ़ाया गया बल्कि साथ मिलाकर खड़ा भी किया गया।
यह बातें मंगलवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अकबराबाद गांव के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टियां गोली चलवाती है। जिसका जवाब हमें वोट की ताकत से देना है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार मौर्य, प्रवीण मणि निषाद, अशोक देवा निषाद, राकेश सचान, गोविंद भदौरिया, राहुल देव अग्निहोत्री, श्याम सिंह सिसोदिया, विद्यासागर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें