फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर टिप्पणी से आक्रोश: सपाइयों ने साक्षी महाराज का पुतला फूंका, पुलिस से झड़प

Wed, 04 Aug 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुतला फूंकने के बाद सपाइयों ने साक्षी महाराज के पोस्टर भी जलाए। इस मौके पर अखिलेश यादव जिंदाबाद और साक्षी महाराज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज की सपा मुखिया अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों ने सांसद का पुतला फूंका। परेड चौराहे पर सपाई पुतला लेकर पहुंचे तो दो युवक उसे छीन कर भागने लगे। सपाइयों का कहना था कि वे भाजपा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सपाइयों की पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। पुतला फूंकने के बाद सपाइयों ने साक्षी महाराज के पोस्टर भी जलाए। इस मौके पर अखिलेश यादव जिंदाबाद और साक्षी महाराज मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज को सपा मुखिया अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर सपाई उन्हें शहर में घुसने नहीं देंगे। शहर के 110 वार्डों में प्रतिदिन पुतला फूंककर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान महासचिव अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष द्विवेदी, जमालुद्दीन जुनैदी, मधु यादव, टिल्लू जायसवाल, सरदार नीटा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें