सपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले का नया जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव को मनोनीत किया है।
पूर्व सपा महामंत्री अनूप यादव ने बताया कि पूर्व में समरथ पाल जिलाध्यक्ष थे। एक साल से जिले की कार्यकारिणी भंग चल रही थी। तब से जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नौ जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें प्रमोद यादव को जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नये जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।