फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने करथिया कांड पर संदेह जताया। कहा कि इसकी मजिस्ट्रियल जांच की जरूरत है। भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि करथिया के सुभाष बाथम ने अपराध किया।
मगर उसने यह कदम क्यों उठाया, यह भी जांच का विषय है। किसी पीड़ित की आवाज को दबाना रामराज्य की परिकल्पना नहीं है। वह यहीं नहीं रुके। बोले, मारे गए सुभाष बाथम की पत्नी की हत्या संदेह के घेरे में है। ऐसे में सच तो जांच में ही निकलेगा।