बहन की शादी की मन्नत पूरी हुई तो सलीमुद्दीन ने मंदिर में कथा सुन कराया भंडारा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सफीपुर ब्लाक के ओसियां गांव निवासी सलीमुद्दीन ने मजहबी बंदिशो को तोडते हुए गांव के हिंदू मंदिर में बहन के निकाह की मन्नत मांगी, मंदिर में विराजे भगवान भोलेनाथ ने उनकी मन्नत पूरी की तो सलीमुद्दीन ने मंदिर परिसर में कथा कराई और लोगों को प्रसाद वितरित किया।
पेशे से घर घर चूड़ी बेच अपने परिवार का पोषण करने वाले मुस्लिम समुदाय के सलीमुद्दीन द्वारा गांव के जंगलेश्वर बाबा मंदिर पर कथा के आयोजन के अलावा भंडारा भी आयोजित किया गया। उनका कहना है कि गरीबी के बोझ तले दब जाने पर बहन की शादी के लिए बाबा के दरबार मे मन्नत मानी उनकी कृपा से विवाह हो जाने के बाद कथा कराई।
विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम ओसिया निवासी इस्लाम धर्म को मानने वाले सलामुद्दीन पुत्र स्वर्गीय मुन्ना ने ओसिया गांव के जंगलेश्वर महादेव मंदिर पर कथा करवाने की लोगो मे खूब चर्चा हो रही है। कथावाचक कृष्णकुमार शुक्ला द्वारा कथा का समापन कराया गया।