उनके भाषण से पहले उनकी भतीजी सपा नेता मारिया आलम ने कहा कि मुल्क और संविधान बचाने के लिए हम लोग मिलकर हरा और जिता सकते हैं। तब क्या जीत नहीं सकते हैं। हमारे समाज को जागरूक होकर वोट जिहाद करना होगा। यह वीडियो वायरल हुआ, तो आयोग सक्रिय हुआ।
सलमान खुर्शीद व सपा नेत्री मारिया आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मंगलवार को उड़नदस्ता टीम के प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए यह बयान दिया गया है। पुलिस ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व सपा नेत्री मारिया आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने समाज को संघर्ष करने के लिए कहा है, इसमें क्या गलत है
इस मामले में सपा नेत्री मारिया आलम ने कहा कि मैंने अपने समाज को जागरूक करने के लिए बयान दिया है। सभी दल अपने अपने समाज और जाति के मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। जिहाद का मतलब संघर्ष से है। अपने समाज को संघर्ष करने के लिए कहा है, इसमें क्या गलत है। उनके बयान का गलत मतलब निकालकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे वे डरने वाली नहीं हैं। ऐसे और भी मुकदमे दर्ज हो जाएं। वह उनका सामना करेंगी।