फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान पर सांसद साक्षी महाराज का सख्त लहजे में पलटवार

Fri, 31 Dec 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान की सांसद साक्षी महाराज ने निंदा की। उन्होंने  बयान पर सख्त लहजे में पलटवार किया है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के गृहयुद्ध की आशंका संबंधी बयान पर सांसद साक्षी महाराज ने सख्त लहजे में पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि गृहयुद्ध के बारे में सोचने वालों को परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यह भी कहा कि जो गृहयुद्ध की सोच रहा है उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अभिनेताओं को क्या हो गया है। साक्षी महाराज ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमारा है। एक इंच जमीन लेने वाले की छातियों को गोली से छलनी कर दिया जाएगा। कहा कि हमने न मस्जिद तोड़े और न चर्च। 30 हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनवाई गई हैं। तलवार की दम पर इस्लाम कबूल कराया गया। हम इकलौते है जो सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की बात करते हैं।
विज्ञापन


इत्र कारोबारी के आवास पर छापेमारी के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव की धबराहट बता रही है कि दाल में कुछ काला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें