फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: सोना-चांदी में तेजी, शेयर बाजार में गिरावट, कानपुर के 25 हजार से ज्यादा निवेशकों के 5000 करोड़ डूबे

Sun, 06 Mar 2022 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

तीन दिन में शहर के 25 हजार से ज्यादा निवेशकों के पांच हजार करोड़ डूब गए हैं। सोना-चांदी के दाम शनिवार को नए स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सोना-चांदी बाजार के साथ ही शेयर बाजार में भी दिख रहा है। क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी के बीच सोना-चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिन में शहर के 25 हजार से ज्यादा निवेशकों के पांच हजार करोड़ डूब गए हैं। सोना-चांदी के दाम शनिवार को नए स्तर पर पहुंच गए। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 52800 हो गया, जबकि चांदी के भाव प्रति किलो 69100 रुपये हो गए।

उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोना-चांदी के दाम में एक दिन कुछ गिरावट होती है, तो दूसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 52300 रुपये था। अब इसमें पांच सौ रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन


चांदी में 800 रुपये की तेजी आई है। निवेश मामलों के जानकार अंकुर श्रीवास्तव बताते हैं कि युद्ध की स्थिति में तय बाजार में ज्यादा स्थिरता की उम्मीद कम है। ऐसे में लोगों के लिए लंबी अवधि का निवेश करना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें