यूक्रेन और रूस से देश में लिक्विड नेचुरल गैस की आपूर्ति होती है, जिससे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) तैयार की जाती है। गैस के ज्यादातर प्लांट गुजरात में हैं। वहां से सप्लाई शहर में होती है। सीयूजीएल के निदेशक हृदेश कुमार ने बताया कि रूस और यूक्रेन से सप्लाई होने वाली गैस पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते कानपुर में सीएनजी की सप्लाई ठप होती जा रही है। सिर्फ एक सप्ताह का स्टॉक बचा है। गैस की सप्लाई न होने से शहर के 12 सीएनजी रीफिलिंग स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इस कारण लोगों को चुनिंदा स्टेशनों पर लाइन लगाकर सीएनजी भरवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के 34 सीएनजी स्टेशनों पर गैस की सप्लाई सीयूजीएल ही करता है। बंद हुए 12 रीफिलिंग स्टेशन पर सीएनजी टैंकरों के जरिये गुजरात से मुहैया कराई जाती है। ज्यादातर स्टेशनों पर गैस पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाई जाती है।
यूक्रेन और रूस से देश में लिक्विड नेचुरल गैस की आपूर्ति होती है, जिससे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) तैयार की जाती है। गैस के ज्यादातर प्लांट गुजरात में हैं। वहां से सप्लाई शहर में होती है। सीयूजीएल के निदेशक हृदेश कुमार ने बताया कि रूस और यूक्रेन से सप्लाई होने वाली गैस पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
हम लोगों के पास सीमित स्टॉक है, उसे स्टेशनों पर पहुंचाया जा रहा है। लगातार अफसरों से बात कर रहे हैं कि सीएनजी की आपूर्ति किसी भी तरह पूरी होती रहे। अभी एक सप्ताह का स्टॉकहै। कई स्टेशनों पर सीएनजी मिल रही है, जिनमें समाप्त हो गई है, वहां सप्लाई ठप हो चुकी है। वहीं, घर में सप्लाई होने वाली पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में किसी तरह की समस्या नहीं है। वो शहरवासियों को सामान्य रूप से मिलती रहेगी।
खोजते रहे सीएनजी स्टेशन
रविवार को शहर के 12 सीएनजी स्टेशन बंद हुए तो निजी वाहनों से लेकर टैक्सी ड्राइवरों को सीएनजी के लिए भटकना पड़ा। दो दिनों से सप्लाई कम थी, रविवार से कई स्टेशनों को बंद करना पड़ा। शहरियों के साथ दूसरे जिलों से आए सीएनजी वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
यहां-यहां सप्लाई हुई ठप
रविवार को मरजान, सुशील मोटर्स, कानपुर कैरियर, हरि फीलिंग, गोपीनाथ, अमर मोटर्स आदि स्टेशनों पर सीएनजी की सप्लाई ठप रही। सूत्रों के अनुसार अगर युद्ध नहीं रुका तो सीएनजी की किल्लत और बढ़ेगी।
नंबर गेम
73000 सीएनजी वाहन संचालित होते हैं शहर में
1.40 लाख किलो सीएनजी खपत है रोजाना शहर में
34 सीएनजी रीफिलिंग स्टेशन हैं जिलेेभर में