फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रूस की वैक्सीन की बूस्टर डोज सबसे महंगी, जानिए कीमत

Wed, 13 Apr 2022 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि उन्होंने तीनों वैक्सीन की बूस्टर डोज देनी शुरू कर दी है। 45 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को निजी सेंटरों पर बूस्टर डोज दी जा रही है। बुधवार से न्यू लीलामणी हॉस्पिटल में कोविशील्ड, कोवाक्सिन और रूस की वैक्सीन स्पूतनिक की बूस्टर डोज शुरू कर दी गई है। दूसरे निजी सेंटर कोविशील्ड और कोवाक्सिन लगा रहे हैं।

विज्ञापन


शासन ने इन दोनों वैक्सीन की डोज की कीमत निश्चित कर दी है, लेकिन स्पूतनिक की कीमत तय नहीं की गई। इस वजह से स्पूतनिक महंगी पड़ रही है। इसकी डोज 1143 रुपये है। कोविशील्ड और कोवाक्सिन निर्धारित रेट 386 रुपये 25 पैसा है।

निजी सेंटर कंपनियों से सीधे वैक्सीन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेनी की जरूरत नहीं रही। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि उन्होंने तीनों वैक्सीन की बूस्टर डोज देनी शुरू कर दी है। 45 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। शुरुआत में कोवाक्सिन की डोज 1110 रुपये और कोविशील्ड की डोज 580 रुपये की रही है। लेकिन शासन से कीमत निश्चित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें