फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से घर लौटे छात्र की जुबानी: भारत का झंडा फहराया तो नहीं किए गए परेशान, बोले- फ्लाइट के नहीं लगे रुपये

Sun, 06 Mar 2022 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमन ने बताया कि 26 फरवरी को हंगरी बार्डर के लिए निकले तो बस वाले ने लगभग पांच किलोमीटर दूरी का 3500 रुपये किराया लिया। हंगरी बार्डर पर सिक्योरिटी चेक और ट्रांजिट वीजा समेत कई औपचारिकताओं को पूरा करने में लगभग पांच घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
अमन कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम लोग भारत का झंडा फहराते हुए निकले और अपनी बस पर आगे की ओर झंडा लगा लिया। ऐसा करने से हमको किसी ने परेशान नहीं किया। यह कहना है रविवार को यूक्रेन से भारत लौटे कानपुर के नौबस्ता योगेंद्र विहार के रहने वाले अमन कुमार शर्मा का।
विज्ञापन


अमन उजाहोर्ड नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। अमन के अनुसार वहां माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन कोई भी धमाका या हिंसा नहीं हुई। शाम सात से सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू लग जाता था, बाहर निकलना मना था।

कॉलेज की मेस में खाने की समस्या भी आने लगी थी। हम लोगों के पास स्टॉक था, इस वजह से खाने की ज्यादा समस्या नहीं हुई। 26 फरवरी को हंगरी बार्डर के लिए निकले तो बस वाले ने लगभग पांच किलोमीटर दूरी का 3500 रुपये किराया लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हंगरी बार्डर पर सिक्योरिटी चेक और ट्रांजिट वीजा समेत कई औपचारिकताओं को पूरा करने में लगभग पांच घंटे का समय लगा। उसके बाद हंगरी के बुडापेस्ट एयरपोर्ट गए, वहां से फ्री में फ्लाइट से 27 फरवरी को नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे।

वहां लेने के लिए पिता डॉ. सुनील कुमार शर्मा और मां लक्ष्मीकांती शर्मा मौजूद थे। सोमवार को मित्र और रिश्तेदारों से मिले तो सबने खैर खबर ली और वहां के हालात पूछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें