रोते हुए सहेली से कह रही है कि पोलैंड के सुरक्षाकर्मी यूक्रेन के ही लोगों को बार्डर से अंदर जाने दे रहे हैं। बहुत निवेदन करने के बाद केवल छात्राओं को अनुमति दी। उसके बाद वहां की पुलिस आई और भारतीय छात्रों को बहुत मारा। टार्चर किया।
रात को 11-12 बजे अंदर गए तो गार्ड ने हंटर गेम के बाद वीजा देने की बात कही। रॉड और गन लेकर खड़े गार्डों ने कहा कि यह गेम खेलना पडे़गा। इसके बाद भारतीय छात्रों को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। न लड़का देखा और न ही लड़की। सहरिश के मुताबिक एक वीडियो में हवाई फायरिंग भी हो रही है।
नोट : अमर उजाला इस ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।