फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज ने मंदिर में की तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 01 Sep 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील मोहल्ले मसवानपुर में सोमवार रात प्राचीन मंदिर में घुसकर एक नशेबाज ने तोड़-फोड़ कर दी। पता चलने पर गुस्साए लोगों ने नशेबाज को पीटने के बाद कल्याणपुर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर बजरंग दल समेत कई हिन्दूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने दो-तीन दिन में मंदिर की मरम्मत कराने का भरोसा दिया, तब लोगों का गुस्सा थमा। फिलहाल मंदिर केपट बंद कर दिए गए हैं।

मसवानपुर में बड़ा शिवमंदिर में मुहल्ले का सर्वेश नशे की हालत में घुस गया और तोड़ फोड़ कर दी। नशे में होने की वजह से वह वहीं लेट गया। यह देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। थोड़ी देर में संवेदनशील मोहल्ले में अफवाहें उड़ने लगीं और भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


नाराज लोगों के हंगामा करने की सूचना पर एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, कल्याणपुर सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे। मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। सर्वेश मानसिक रोगी है। वह शराब और स्मैक का लती है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें