फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन भागवत, बोले- संघ की शाखाओं से जुड़े ये समाज

Sun, 09 Oct 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत कानपुर में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। भागवत के शहर में कार्यक्रमों को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को भागवत नाना राव पार्क में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पार्क में स्थापित बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित कई अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन


मोहन भागवत ने कहा कि वाल्मिकी समाज को संघ की शाखाओं में जाकर और स्वयंसेवकों से संपर्क कर देश के उत्थान में समर्पण भाव से योगदान करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी समाज सहित देश के दूसरे समाज में भी जो बुराइयां हैं उन सभी को छोड़कर हमें आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा।

भागवत ने कहा कि सिर्फ व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि पूरे समाज का जुड़ाव जरूरी है। महर्षि वाल्मिकी से संवेदना, समर्पण और कर्तव्य की भावना समाज के लोगों को सीखनी होगी। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समाज को अधिकार देने के लिए कानून स्थापित किया है लेकिन सिर्फ कानून स्थापित करने से ही सब कुछ नहीं होगा। हमारे मन में देश और अपने आप को आगे ले जाने का संकल्प होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बताते चलें कि मोहन भागवत सोमवार को स्वर संगम घोष शिविर में संघ के कानपुर प्रांत से जुड़े 21 जनपदों से आए पांच हजार से अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस बीच अलग-अलग समय में दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में स्वयंसेवकों व संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

शहर के विशिष्टजनों से करेंगे मुलाकात
संघ प्रमुख अपने प्रवास के दौरान शहर के विशिष्टजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसमें उद्यमी, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता वर्ग शामिल है। कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख कानपुर और इसके आसपास के जुड़े क्षेत्रों की स्थिति से अवगत होने के अलावा कारोबार, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और आगे की संभावनाओं को लेकर बात करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थलों और रूट पर रहेगा सख्त पहरा
बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के शहर में कार्यक्रमों को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। एलआईयू और इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर के सभी होटल, धर्मशाला एवं किराये के मकान में रहने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश, एडिशनल सीपी आनंद कुलकर्णी ने गैर जनपद से आई फोर्स को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट पर पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री और आरएएफ को तैनात किया गया है। पुलिस युवा मित्रों और सिविल डिफेंस के सदस्यों को भी ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें