कानपुर के बर्रा में दंपती हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दंपती की गोद ली हुई बेटी व उसका प्रेमी मुख्य साजिशकर्ता था। प्रेमी के सगे भाई ने इन दोनों के कहने पर दंपती का गला रेता था। बर्रा-दो ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मुन्ना लाल उत्तम (60) व उनकी पत्नी राजदेवी (55) की चार जुलाई की रात गला रेतकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने उनकी गोद ली हुई बेटी कोमल, उसके प्रेमी राहुल (सैन्यकर्मी) व राहुल के भाई रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि कोमल ने प्रॉपर्टी के लालच में राहुल के इशारे पर रोहित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया था कि कोमल के रोहित से भी संबंध थे। तब से तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। बर्रा इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।