कानपुर में श्यामनगर निवासी 12 वीं के छात्र रोनिल सरकार के हत्यारों का 20 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर रविवार को न्याय संघर्ष समिति की अगुवाई में रोनिल के परिजन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मिले। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की।
इस पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को कॉल कर केस की प्रगति पूछी। सीपी ने उनसे कहा कि अगर जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वह स्वयं सीबीआई जांच की संस्तुति कर देंगे। एक नवंबर की सुबह रोनिल का शव चंदारी स्टेशन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मंत्री से मिलने वालों में रोनिल के पिता संजय सरकार, मां मीता, अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता, संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, संजय सरकार, मीता सरकार, तुषार गांगुली, कृष्णा क्षेत्री, मनोज चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।