फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे व्यापारी से 3.49 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
लूट की घटना की जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। जुगराजपुर के गल्ला व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 3.49 लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर लुटेरे बाइक से भाग निकले। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

शिवली के जुगराजपुर के पूर्व प्रधान शिवशंकर लाल गल्ला व्यापारी हैं। सोमवार को शिवली की पीएनबी शाखा से तीन लाख 49 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। उनके साथ गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा गोपालदास बाइक में रुपयों वाला झोला पकड़ कर पीछे बैठे थे।
रूरा रोड से जुगराजपुर गांव जाने वाले मार्ग में निर्माणाधीन सीएचसी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद रुपयों से भरा झोला लूटकर फरार हो गए। व्यापारी ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े इस बीच लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन सुराग नहीं लगा। सीओ विजयेंद्र द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पीड़ित से ली। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। व्यापारी ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस ने खंगाले बैंक के सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने घटना के बाद पीएनबी शाखा में सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पूर्व प्रधान के साथ उनके गांव के पास ही लूट होने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें