फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग से लटकी रोडवेज बस, आपातकालीन खिड़की से कूद 55 सवारियाें ने बचाई जान

Tue, 14 Jan 2020 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजरफ्तार बस नहर में लटकी, बाल बाल बचे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में कानपुर से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बुलंदशहर डिपो की बस रसूलाबाद के पास शहवाजपुर स्थित निचली राम गंगा नहर पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण बस हवा में लटक गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


आननफानन में सवारियों ने बस का आपातकालीन दरवाजा और खिड़की खोलकर अपनी अपनी जान बचाने के लिए कूदना चालू कर दिया। सूचना पर रसूलाबाद के सीओ रामशरण सिंह ने पुलिस बल व क्रेन व जेसीबी मशीन ले जाकर नहर में आधी लटकी हुई बस को बाहर निकलवाया।

इसके बाद बस को दिल्ली के लिए रवाना कराया। बस में 55 सवारियां बताई जा रही थी। बस का आधा टायर रेलिंग पर जाकर टिक गया। चालक मोहन सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर बस रोगी। इससे जनहानि होते बच गयी। नहर में पानी देखकर हड़बड़ाहट से सवारियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें