फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच लोग घायल, एक घंटे जाम रहा लखनऊ-कानपुर हाईवे

Sun, 01 May 2022 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी कार को सीधा करने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। शीशे तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। लखनऊ के मुंशी पुलिया निवासी पंकज का चचेरा भाई रामादेवी कानपुर में रहता है। तीन मई को उसकी शादी है। रविवार दोपहर पंकज कार से बड़े भाई नीरज, भाभी ललिता और भतीजे नमन व अभ्यांश के साथ कानपुर जा रहा था।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास कार के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार चला रहे पंकज ने नियंत्रण खो लिया। कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर पहुंचकर पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया। हादसे के बाद एक घंटे तक हाईवे पर लोग जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें