फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा लोडर पलटा, पांच की हालत गंभीर 20 घायल

Mon, 25 Feb 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में घायल यात्री
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ कस्बे में बाईपास मार्ग पर सोमवार अंतिम संस्कार के लिए जा रहा यात्रियाें से भरा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडर में सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच लोगाें की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


थाना आसीवन के ग्राम गौरिया कला निवासी सती राम पुत्र लल्तू की रविवार की शाम मृत्यु हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर लोडर से लोग जा रहे थे।

मृतक के भतीजे दुर्विजय सहित गांव के फूलचंद ,केशन, राजू, रमेश ,धनीराम, राम चरण तथा रिश्तेदार लाला राम निवासी कटघरा, मिश्री लाल निवासी शाह नगर फतेहपुर 84, मोहनलाल बरौकी, कल्लू शेरपुर कला, मछरी लाल व राम बाबू निवासी मिट्ठू खेड़ा, सुनील दुल्ला पुरवा, ननकू बरौकी व प्यारेलाल माड़र हरदोई एक लोडर में बैठकर अंतिम संस्कार में शामिल होने नानामऊ गंगा तट पर जा रहे थे। 

विज्ञापन

तभी बिल्लौर बाईपास मार्ग पर स्थित बोधेश्वर महादेव मंदिर के निकट अचानक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां केशन पुत्र दयाराम गौरिया कला, मोहनलाल पुत्र उजागर बरौकी, सुनील पुत्र लल्तू दुल्लापुर, नन्हकू पुत्र उजागर निवासी बरौकी तथा प्यारेलाल पुत्र रतनू निवासी माड़र हरदोई की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने कुल पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें