फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: परीक्षा परिणाम आने को लेकर खुश थी छात्रा, हादसे में गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Apr 2024 12:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पारुल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में राजपुर कस्बे के अशोक नगर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अशोक नगर निवासी विनोद कुमार की बेटी पारुल (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम आने से काफी खुश थी। सुबह वह मोहल्ले के कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी।
विज्ञापन


वापस आते समय घर के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों में नाराजगी रही। पिता ने बताया कि बेटी दो भाइयों प्रांशु (12), हिमांशु (10) से बड़ी थी। पत्नी सुनीता की मौत के बाद से घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें