फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और पुत्र घायल

Mon, 12 Oct 2020 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज जिले के ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर मवेशियों से भरी डीसीएम बाइक में टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की पत्नी की मौत हो गई और दो मवेशी व्यापारी व तीन मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


तालग्राम थाना के कूकापुर गोविंदपुर निवासी अच्छे लाल (50) पुत्र जयराम फर्रुखाबाद वन प्रभाग में संविदा पर माली के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक पर पत्नी सरलादेवी और 15 वर्षीय बेटे सुदेश कुमार भी थे।

तिर्वा पशु बाजार से मवेशी लाद कर जा रहे डीसीएम ने बरई मोड़ आईटीआई के पास बाइक में टक्कर मार दी। बेकाबू होकर डीसीएम पलट गई। हादसे में सरला की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके पति, पुत्र के अलावा एटा जिले के अलीगंज तबलटोला निवासी मवेशी व्यापारी मोहम्मद रफीक (35) पुत्र शफी, सलमान (23) पुत्र जमील घायल हो गए। तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने घायल मवेशियों का इलाज किया। डीसीएम में करीब तीस मवेशी थी। करीब चार मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डीसीएम चालक भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें