फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे थे सभी

Sat, 07 Sep 2019 11:29 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ।

 

यह घटना संडीला बेनीगंज मार्ग पर ग्राम जमू के पास की है। संडीला के इमलियाबाग निवासी चौहान (22) पुत्र राम आसरे, उमेश (25) पुत्र राजू, करन (24) पुत्र सुरीन प्रतिमा विसर्जन के लिए बाइक से नैमिषारण्य गए थे। देर रात वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 

घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें