हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास डंपर और लोडर में भिड़ंत हो गई। जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी महोबा के निवासी हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर हमीरपुर में चल रहे शौर्य उत्सव में लाइट का काम करने वाले सात लोग लोडर से सामान लेकर महोबा जा रहे थे। तभी मौदहा कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास कबरई से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी । जिसके बाद चीख पुकार मच गई। जिसमें महोबा निवासी लोडर चालक लखन लाल (29), बजरिया निवासी पवन (28) की मौत हो गई। लोडर पर सवार राहुल, रोहित, कुलदीप, कमलेश (20), कमल (25) घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।