फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 22 Oct 2022 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किसान को गोली मार दी। हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में ओमकार द्विवेदी (54) घर के पास स्थित दुकान में बैठा था। तभी पड़ोसी भंजन सिंह बाइक से आया और फायर कर दिया।

विज्ञापन


गोली ओमकार की बाईं तरफ लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। परिजन ओमकार को जिला अस्पताल लाये। यहां से उसे कानपुर भेज दिया गया। पुत्र रवि द्विवेदी ने बताया कि पिछले 3 साल से आरोपी रंजिश मानता है। जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें