यूपी के फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर के पास सोमवार को बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और दो छात्र घायल हुए। दूसरी बाइक में सवार टीईटी पास युवक की कानपुर हैलट में मौत हुई।
एक महिला घायल है। बकेवर थाना क्षेत्र के बेंता गांव के मजरे केवटरा निवासी सत्यनारायण का पुत्र आनंद कुमार (17), भोला का पुत्र दिव्यांश (16), राकेश का पुत्र अंकेश (16) हाईस्कूल के छात्र थे। तीनों श्री आद्याशरन सिंह आदर्श इंटर कॉलेज जहानाबाद में पढ़ते थे।
तीनों परीक्षा केंद्र बल्देव गिरि इंटर कालेज अमौली से विज्ञान की परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जहानाबाद कोल्ड स्टोर के पास दूसरी बाइक से इनकी टक्कर हो गई।