फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 24 Mar 2022 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अमित और विशाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आरिफ मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दूर के रिश्ते में भाई लगते हैं। दोनों राजापुर थाना क्षेत्र के कन कोटा गांव के निवासी थे।
विज्ञापन


राजापुर के कन कोटा गांव निवासी अमित और विशाल बाइक से अपने गांव राजापुर जा रहे थे। जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के अकाउंट गांव के पास पहुंचे तो सामने से आए अनियंत्रित ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक विशाल के पिता अश्वनी पांडे ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते से भाई लगते थे, दोनों कान कोटा गांव में एक साथ रहते थे और राजापुर में दुकान भी चलाते थे। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट पहने था लेकिन दुर्घटना होते ही हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा दोनों के पेट और सीने में गहरी चोट आ गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें