फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चित्रकूट में बड़ा हादसा, बस और बोलेरो की भिड़ंत में चार की मौत, 20 घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Mon, 30 May 2022 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में तीर्थयात्रियों से भरी प्राइवेट बस व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में चार की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घटना की वजह बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। हादसा सोमवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली के खोह गांव के पास हुआ।
विज्ञापन


 सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट से तीर्थयात्रियों को लेकर प्रयागराज की ओर जा रही प्राइवेट बस शाम करीब साढ़े तीन बजे मऊ की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से भिड़ गई। बोलेरो के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस व बोलेरो से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मऊ थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी बोलेरो चालक अंतिम चौबे (26), बस कंडक्टर जोरवारा गांव निवासी सत्य नारायण (45), मऊ कस्बे के बस खलासी अजय (25) व यात्री कर्वी के रेहुटिया गांव के पप्पू (40) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस के पीछे बाइक से जा रहे गोइया कला गांव के शिव पांडेय व सेमरा के तेजबली भी चपेट में आकर घायल हो गए। चार अन्य मामूली घायल मौके से ही अन्य वाहन से घर चले गए। दुर्घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अतुल शर्मा, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने घायलों का हाल जाना। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें