फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: हाईवे पर वाहनों में भिड़ंत, सिपाही की मौत, सात बराती घायल

Sat, 03 Dec 2022 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बरातियों से भरी बोलेरो व पुलिस वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन चला रहे सतना एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस आफीसर) के हमराही कानपुर निवासी सिपाही की मौत हो गई। एसडीपीओ समेत आठ बराती घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व एसडीपीओ व बोलेरो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हादसे की वजह बोलेरो चालक को झपकी आनी बताई गई है। हाईवे के रैपुरा थाना अंतर्गत बांधी गांव के रामपुर मोड़ पर शनिवार सुबह करीब लगभग 9 बजे हादसा हुआ। भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव के सोनू की बरात रैपुरा के देउंधा गांव शुक्रवार की रात गई थी। शनिवार सुबह विदाई के बाद बराती नत्थू पुत्र गोपाली पाल भवानीपुर, राहुल निवासी पथरा, राजेश, कुलदीप, तृजोल निवासी पाली व बदौसा के चालक सद्दाम बोलेरो से गांव लौट रहे थे। मप्र सतना जिले के चित्रकूट के एसडीपीओ आशीष जैन अपने हमराही मूल रूप से इटावा, हाल मुकाम नौबस्ता द्विवेदी नगर, कानपुर निवासी पुष्पेंद्र (34) पुत्र लखन सिंह कर्वी की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

रामपुर के पास दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए और दोनों चालक वाहनों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी राकेश मौर्य पहुंचे और घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी जबकि बरातियों की बोलेरो चला रहे सद्दाम को प्रयागराज रेफर किया गया। एसडीपीओ का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें