फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 40 घायल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Sun, 13 Feb 2022 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए।
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र में रविवार को गुप्त गोदावरी मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं। सूचना पर सतना डीएम व एसपी पहुंचे और घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ज्यादा घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

मैहर देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस चित्रकूट आ रही थी। बताया गया कि बस में 45 लोग सवार थे। गुप्त गोदावरी के पास सामने से तेज गति से आ रही टेंपो को बचाने के चक्कर में बच चालक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच पता चला कि बस मेें सवार मनुआ (50) पत्नी मिंटू (निवासी सिसवा आंबेडकर नगर अकबरपुर) की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामवती, अमृता व सुशीला निवासी मझगवां, सुनील कुमार निवासी सतना, राजेश सिंह, पूनम देवी व सुलेखा निवासी रीवा, कमलाबाई, मोना देवी व ललित किशोर निवासी टीकमगढ़, कमलेश कुमार व महेश प्रसाद ज्यादा घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। अन्य की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें