फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने दूधिया को रौंदा, दर्दनाक मौत

Thu, 18 Nov 2021 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें साइकिल सवार दूधिया की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दूधिया को टक्कर मार रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूठा निवासी गुलाब सिंह (65) गुरुवार सुबह भिखेपुर डेयरी में दूध देकर साइकिल से वापस घर आ रहे थे। हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दूधिये की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें